
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है. रामबन जिले के कैफेटेरिया मोड़ पर पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण वहां पर आवाजाही को फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं जाम में फंसे एक व्यक्ति ने कहा कि वाहन राजमार्ग पर फंसा हुआ है "हमारी गाड़ी को कल रात यहीं रोक दिया गया था। गाड़ी हरियाणा से आई थी। वे कह रहे हैं कि आगे का रास्ता किसी कारण से बंद है। देखते हैं शाम तक वे हमें जाने देते हैं या नहीं। कई बड़ी और छोटी गाड़ियां चली गई हैं कल रात से यहां फंसे हुए हैं।
Published: undefined
रामबन के उपायुक्त मुसरत जिया ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बताया कि लगातार बारिश के कारण एनएच-44 पर आवाजाही अवरुद्ध हो गई है और लोगों से आज इस पर यात्रा करने से बचने के लिए कहा गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined