वीडियो

UP Election में SIR कितना बड़ा चैलेंज, कैसे निपटेगी कांग्रेस, अजय राय ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सब बताया

उत्तर प्रदेश में एसआईआर के जरिये 2 करोड़ से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, ऐसे में बंगाल और बिहार की कहानी यूपी में दोहराए जाने की आशंका बढ़ गई है। दूसरी तरफ राज्य के मुख्यमंत्री लगातार सांप्रदायिक विभाजन की बातें कर रहे हैं।

UP Election में SIR कितना बड़ा चैलेंज, कैसे निपटेगी कांग्रेस, एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने सब बताया
UP Election में SIR कितना बड़ा चैलेंज, कैसे निपटेगी कांग्रेस, एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने सब बताया फोटोः नवजीवन

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) का चैलेंज भी है। इस प्रक्रिया के तहत चुनाव आयोग ने यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से हटाए हैं, ऐसे में बंगाल और बिहार की कहानी यूपी में दोहराए जाने की आशंका बढ़ गई है। दूसरी तरफ राज्य के मुख्यमंत्री लगातार सांप्रदायिक विभाजन की बातें कर रहे हैं तो बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में हाइवे पर बुलडोजर की लाइन लग जा रही है, और यही बुलडोजर मुसलमानों के घरों और मस्जिदों को निशाना बना रहे हैं। राजधानी में 24 अकबर रोड पर यूपी से जुड़े नेताओं की ज्वॉइनिंग के मौके पर दिल्ली पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से नवजीवन ने एक्सक्लूसिव बात की, और सूबे की सियासत से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी, देखिए यह वीडियो

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए