वीडियो

वीडियोः भारतीय वायुसेना के पराक्रम से दहला पाकिस्तान, हमले के बाद पाक आला अफसरों के चेहरे पड़े पीले

भारतीय वायु सेना द्वारा मंगलवार तड़के पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर बमबारी के बाद पाक पीएम इमरान खान ने जब सभी आला अधिकारियों की बैठक बुलाई, तो सबके चेहरे उड़े हुए थे। बैठक में सभी एक-दूसरे की बगलें झांकते नजर आ रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

किसी को सांप सूंघ गया तो किसी के होश उड़ रहे हैं। कोई बगले झांक रहा है तो कोई मज़े से कुर्सी पर झूल रहा है। पाकिस्तान के प्राइम मिनिस्टर ऑफिस में बैठे इन आला अफसरों की हालत कितनी टाइट हुए जा रही है, इस बात अंदाजा इनके चेहरे देख कर लगाया जा सकता है।

ये हैं पकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी। इनकी शक्ल देख कर लगता है कि इनको आतंकियों की मौत का गहरा सदमा लगा है। वहीं पकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा के चेहरे पर बदहवासी साफ़ दिखाई दे रही है। हालाँकि पकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अब भी मज़े से अपनी आलिशान कुर्सी पर झूल रहे हैं।

भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बमबारी के बाद इमरान ने अपने सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई लेकिन कमरे में इस विषय पर चर्चा करते हुए सब एक दूसरे की बगले झांकते नज़र आरहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए

  • ,
  • उत्तराखंड: SIR प्रक्रिया सवालों के घेरे में, 45 सीटों पर हटाए गए वोटरों की संख्या 2022 की जीत के अंतर से ज़्यादा