वीडियो

4 जून को बनेगी इंडिया की सरकार, 15 अगस्त तक 30 लाख पदों पर भर्ती का काम कर देंगे शुरूः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने युवाओं के नाम वीडियो जारी कर कहा है कि 4 जून को इंडिया की सरकार बनने जा रही है। हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे। इसलिए मोदी के झूठे प्रचार से भटकना मत, अपने मुद्दों पर डटे रहना।

राहुल बोले- 4 जून को बनेगी इंडिया की सरकार, 15 अगस्त तक 30 लाख पदों पर भर्ती का काम कर देंगे शुरू
राहुल बोले- 4 जून को बनेगी इंडिया की सरकार, 15 अगस्त तक 30 लाख पदों पर भर्ती का काम कर देंगे शुरू फोटोः सोशल मीडिया

राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर देश के युवाओं को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि 4 जून को इंडिया की सरकार बनने जा रही है और हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे। इसलिए नरेंद्र मोदी के झूठे प्रचार से भटकना मत, अपने मुद्दों पर डटे रहना।

राहुल गांधी ने वीडियो संदेश की शुरुआत करते हुए कहा, “देश की शक्ति, देश के युवाओं, नरेंद्र मोदी के हाथ से लोकसभा चुनाव निकल रहा है, वह हार रहे हैं और हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने फैसला ले लिया है कि अगले 4-5 दिन में आपके ध्यान को भटकाना है। कुछ न कुछ ड्रामा करना है। आपके ध्यान को भटकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। नरेंद्र मोदी ने आपको कहा था कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। झूठ बोला, नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू की औऱ सारा का सारा काम अडानी जैसे लोगों को दे दिया है।  

अंत में राहुल गांधी ने कहा, हम भर्ती भरोसा योजना ला रहे हैं। 4 जून को इंडिया की सरकार बनने जा रही है और हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे। नरेंद्र मोदी के झूठे प्रचार से भटकना मत, अपने मुद्दों पर डटे रहना। इंडिया की सुनो, नफ़रत नहीं, नौकरी चुनो।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा ट्रंप के साथ उठाएं मोदी', G7 सम्मेलन से पहले प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

  • ,
  • इंटरव्यू: शिक्षा में डिजिटल टेक्नोलॉजी और पारंपरिक पद्धति, दोनों को जरूरी मानते हैं डॉ. इम्तियाज़ अहमद अलीमी

  • ,
  • ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाएं पीएम मोदी; G7 सम्मेलन से पहले प्रियंका गांधी की प्रधानमंत्री से अपील

  • ,
  • बिहार: गोपालगंज में शराब तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दारोगा घायल, एक आरोपी को लगी गोली

  • ,
  • यूपी की योगी सरकार पर घोटाले का आरोप, अखिलेश बोले- ‘कॉरिडोर’ और ‘चौड़ीकरण’ योजनाओं की न्यायिक जांच हो