वीडियो

10 अक्टूबर का जंतर मंतर 2.0 | सत्ता की तानाशाही ने दिलाई आंदोलन को कामयाबी

दिल्ली ने 10 अक्टूबर 2026 को सत्ता की तानाशाही का नंगा नाच देखा है। पहले मेट्रो के 57 स्टेशन बंद किए गए फिर जंतर मंतर के 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट बंद कर दिया गया। जंतर मंतर को जाने वाली हर सड़क पर पुलिस और केंद्रीय बल के जवाब खड़े कर दिए गए।

10 अक्टूबर का जंतर मंतर 2.0 | सत्ता की तानाशाही ने दिलाई आंदोलन को कामयाबी
10 अक्टूबर का जंतर मंतर 2.0 | सत्ता की तानाशाही ने दिलाई आंदोलन को कामयाबी फोटोः नवजीवन

दिल्ली ने 10 अक्टूबर 2026 को सत्ता की तानाशाही का नंगा नाच देखा है। पहले मेट्रो के 57 स्टेशन बंद किए गए फिर जंतर मंतर के 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट बंद कर दिया गया। जंतर मंतर को जाने वाली हर सड़क पर पुलिस, RAF और केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवाब खड़े कर दिए गए। बावजूद इसके जब छात्रों और युवाओं ने हिरासत की परवाह ना करते हुए सड़कों को गुंजायमान बनाया तो पुलिस अपनी गाड़ियां लेकर निकल पड़ी और सड़कों पर जो भी नारे लगाता या सत्ता से सवाल करते दिखा, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। चाहे वह पत्रकार रहे हों या ज्यां द्रेंज जैसे अर्थशास्त्री, नवजीवन इस दौरान जंतर मंतर के सबसे नजदीक मौजूद था, और उसने देखा कि किस तरह पुलिस ने हर आवाज को हिरासत में लेने की कोशिश की, इस एपिसोड में देखिए सत्ता की खुली तानाशाही का आँखों देखा हाल