
जुबिलेंट लाइफ साइंसेज ने ऐलान किया कि उसकी सहायक कंपनी जुबिलेंट जेनेरिक्स ने कोरोना वायरस के मरीजों के लिए रेमडेसिवीर का इंजेक्शन लॉन्च किया है। कंपनी ने इस दवा का नाम ‘JUBI-R’ रखा है, जिसकी कीमत 4,700 रुपये प्रति वायल होगी। बता दें, 100 mg के वायल को कंपनी देश में कोरोना वायरस का इलाज मुहैया करा रहे 1,000 अस्पतालों को उपलब्ध कराएगी।। गौरतलब है कि मई में, जुबिलेंट ने गिलीड साइंसेज लिमिटेड के साथ एक नॉन-एक्सक्लुसिव डील साइन किया था। इसके बाद कंपनी को रेमडेसिविर को रजिस्ट्रेशन, मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री की अनुमति मिली। भारत समेत 127 देशों में यह दवा उपलब्ध है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined