वीडियो

दिल्ली: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट, कर्मचारी पर पिस्तौल की बट्ट से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

मामला मुंडका थाना इलाके के घेवरा का है, जहां दो बाइकों पर सवार होकर आए लगभग छह नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की राजधानी दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। मामला मुंडका थाना इलाके के घेवरा का है, जहां दो बाइकों पर सवार होकर आए लगभग छह नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया। इन बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से करीब 10 से 12 हजार रुपये की लूटपाट की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए