असम के कामरूप महानगर में प्लास्टिक कार्टन के गोदाम में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख, देखें वीडियो
गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिनले के बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
By नवजीवन डेस्क
असम के कामरूप महानगर में प्लास्टिक कार्टन के गोदाम में भीषण आग। फोटो: सोशल मीडिया
असम के कामरूप महानगर जिले के जोराबाट इलाके में एक प्लास्टिक कार्टन के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से भारी तबाही मची है। लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आग वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है, गोदाम में भीषण आग लगी है। दूर-दूर तक आग लपटें दिखाई दे रही हैं। नीचे दिए गए वीडियो लिंक में तबाही का मंजर आप देख सकते हैं।
Published: undefined
गोदाम में आग की सूचना मिनले के बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए