वीडियो

हिमाचल के सिरमौर में भीषण भूस्खलन, 5 घर खतरे की जद में, बाल-बाल बचे लोग, सामने आया डरावना वीडियो!

भूस्खलन के समय वहां 5 लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, भूस्खलन की वजह से 5 घर अब खतरे के दायरे में आ गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का कहर जारी है। सिरमौर जिले के नौहराधार क्षेत्र के चौकर गांव के पास आज भीषण भूस्खलन हुआ, जिसमें पहाड़ का बड़ा हिस्सा अचानक धंसकर नीचे आ गया। यह भूस्खलन करीब 200 मीटर तक फैला हुआ था, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भूस्खलन का डरावना वीडियो नीचे आप देख सकते हैं।

बाल-बाल बचे मौके पर मौजूद लोग

बताया जा रहा है कि भूस्खलन के समय वहां 5 लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, भूस्खलन की वजह से 5 घर अब खतरे की जद में आ गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के परिवारों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने की सलाह दी है।

मॉनसून से बढ़ा संकट

हिमाचल प्रदेश इस बार मानसून में भीषण तबाही झेल रहा है। सिरमौर समेत कई जिलों में लगातार हो रही बारिश की वजह से भूस्खलन और सड़क धंसने की घटनाएं बढ़ गई हैं। कई गांवों का संपर्क टूट चुका है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौकर गांव के आसपास भी कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे राहत और बचाव कार्यों में परेशानी हो रही है।

प्रशासन की अपील

स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि प्रभावित इलाके में टीम तैनात की गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक जोखिम न लेने की सलाह दी गई है।

राज्य में भारी नुकसान

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक सैकड़ों मकान पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं, जबकि हजारों मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। कई सड़कें और पुल बह चुके हैं। सिरमौर, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिलों में हालात सबसे ज्यादा गंभीर बने हुए हैं।

यह ताजा घटना चौकर गांव के लोगों के लिए चिंता का कारण बन गई है, क्योंकि मानसून अभी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे

  • ,
  • जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

  • ,
  • उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से बढ़ी मुश्किलें, देहरादून के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच सतर्क रहने की सलाह