मृणाल की बैठक के इस एपिसोड में हम बात करेंगे कि कैसे एक-दूसरे को फूटी आंख न सुहा रही बीजेपी-शिवसेना आखिरकार लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन में बंध ही गईं। इसके पीछे किसकी मजबूरी थी। इसके अलावा चर्चा इस बात पर करेंगे कि पुलवामा हमले के बाद जिस तरह से महिला पत्रकारों के साथ सोशल मीडिया पर घटिया और घिनौना व्यवहार किया जा रहा, उस पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं हो रही। साथ ही पर्यावरण से जुड़ी बात कि आखिर कहां चली गईं राजधानी दिल्ली से सटे इलाके से अरावली की 31 पहाड़ियां?
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए