मृणाल की बैठक के इस अंक में आज यूरोपीय सांसदों के कश्मीर दौरे को लेकर बात होगी। कश्मीर को आंतरिक मसला बताने वाली सरकार इस मुद्दे का राष्ट्रीयकरण क्यों कर रही है। अगर बाहरी देशों के सांसदों को कश्मीर जाने की इजाजत दी जा सकती है, तो अपने ही देश के नेताओं पर ये प्रतिबंध क्यों? इसके साथ ही चर्चा होगी महाराष्ट्र में बनते बिगड़ते चुनावी समीकरणों की, जहां भारी सीटें जीतने के बाद भी बीजेपी सत्ता हासिल करने में नाकाम दिख रही है। इसके अलावा पीएम मोदी के सऊदी सम्मलेन में शिरकत करने को लेकर भी बात की जाएगी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए