
मृणाल की बैठक के इस एपिसोड में गठबंधनों की राजनीति पर चर्चा कि कैसे चुनावी मौसम में राज्यों के छोटे दल राष्ट्रीय पार्टियों के साथ मोलभाव कर रहे हैं। पूरब से पश्चिम तक और उत्तर से दक्षिण तक राजनीतिक गठबंधनों की खबरें आ रही हैं। इसके अलावा चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुलवामा हमले के वक्त जिम कॉर्बेट में फोटो शूट की। अपने जिम कॉर्बेट प्रवास में प्रधानमंत्री ने जिम कॉर्बेट गेस्ट हाउस की विजिटर बुक में प्रकृति संरक्षण की बात की है, लेकिन विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर पहाड़ों और प्रकृति से खिलवाड़ हो रहा है, जिसके आने वाले समय में गंभीर नतीजे हो सकते हैं।
Published: 22 Feb 2019, 9:00 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 22 Feb 2019, 9:00 PM IST