वीडियो

वीडियो: कभी एक मैच के मिलते थे 200 रुपए, लेकिन अब टीम इंडिया का हिस्सा होगा ये गेंदबाज, हैरान करने वाली है इसकी कहानी

वेस्टइंडीज दौरे पर जा रही टीम इंडिया में दो नए चेहरे को शामिल किया गया है। नवदीप सैनी और राहुल चाहर को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह की जगह नवदीप सैनी को मौका दिया गया है। सैनी वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा होंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

वेस्टइंडीज दौरे पर जा रही टीम इंडिया में दो नए चेहरे को शामिल किया गया है। नवदीप सैनी और राहुल चाहर को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह की जगह नवदीप सैनी को मौका दिया गया है। सैनी वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा होंगे। नवदीप सैनी ने घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिसका उन्हें लाभ मिला।

रणजी ट्रॉफी में नवदीप सैनी दिल्ली के लिए खेलते हैं, हालांकि वह हरियाणा के करनाल से हैं। कम लोग ही जानते होंगे कि एक वक्त ऐसा भी था जब सैनी को करनाल में लोकल टूर्नामेंट में खेलने के 200 रुपये प्रति मैच मिलते थे। एक और रोचक बात यह है कि 2013 तक सैनी लेदर बॉल नहीं, टेनिस बॉल क्रिकेट खेला करते थे।

करनाल प्रीमियर लीग में दिल्ली के पूर्व गेंदबाज सुमित नरवाल ने नवदीप की गेंदबाजी देखी और काफी प्रभावित हुए। जिसके बाद सैनी को दिल्ली बुलाया गया। दिल्ली में उन्होंने गौतम गंभीर को नेट प्रैक्टिस कराई। गौतम गंभीर उनकी गेंदबाजी देखकर हैरान रह गए और नेट प्रैक्टिस के लिए रोज आने को कहा। नवदीप के लिए ये बड़ी कामयाबी थी। गौतम गंभीर ने उनको सपोर्ट किया और दिल्ली रणजी टीम में उनको सेलेक्ट किया गया। 2013-14 की टीम में उनका दिल्ली रणजी टीम में सेलेक्शन हुआ। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सैनी की गेंदबाजी के चलते दिल्ली की टीम 2017-18 में फाइनल तक पहुंची। उन्होंने 8 मैच में 34 विकेट झटके। सैनी को 2018 में जब अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट के लिए पहली बार इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया तो उन्होंने गंभीर को अपना मेंटॉर बताते हुए तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मैं जब भी गंभीर के बारे में बात करता हूं तो खुद को भावुक पाता हूं। जब मैंने दिल्ली के लिए कुछ मैच खेले तो उन्होंने ही कहा था कि अगर मैं ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन और मेहनत करता रहा तो जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलूंगा। उन्होंने मुझे पहचाना, जिसका अंदाजा मुझे भी नहीं था। जब मैं उनकी बातों को सोचता हूं तो खुश होता हूं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पुणे में आज राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, बिहार के बेतिया में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

  • ,
  • गाजियाबाद: डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी की ली जान, दूसरी बेटी को घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • कोटा, देहरादून, प्रयागराज के बाद आज पुणे में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, लाखों छात्रों के आने की उम्मीद

  • ,
  • 'भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है...' जयपुर में स्कूल पहुंचे कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी के धरने से झुकी दिल्ली पुलिस, दर्ज किया पेलेट गन मामला