
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारतीय वायु सेना का मिग 21 ट्रेनर विमान आज में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान एक ग्रुप कैप्टन और एक स्क्वाड्रन लीडर विमान में मौजूद थे। खुशकिस्मती से दोनों पायलेट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त होकर भिंड जिले के गोहद थाना क्षेत्र के आलोरी के खेत में गिर गया।
रामपुर से समाजवादी पार्टी सांसद आज़म खान की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें बड़ी रहत दी है। कोर्ट ने आज़म के खिलाफ दर्ज 29 एफआईआर पर रोक लगा दी है। जिसके बाद अब आजम खान की गिरफ्तारी भी टाल दी गई है। बता दें कि मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण मामले में आज़म खान के खिलाफ एफआईआर कराई गई थी।
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 10 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल की गाड़ियों से भी उस पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद एयरफोर्स की दमकलों को बुलाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद दुकान में तेज धमाका हुआ जिसके बाद गोदाम की छत उड़ गई।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined