वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: जम्मू-कश्मीर में सामान्य होते हालत और केरल, कर्नाटक समेत कई राज्यों में बारिश का कहर जारी। इस घंटे के बड़ी खबरें

महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक समेत कई राज्यों में बारिश का कहर लगातार जारी है। केरल के कोयट्टम में अब तक 42 लोग मर चुके हैं। गुजरात में एक बिल्डिंग गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और 6 दिन बाद आखिरकार जम्मू-कश्मीर के हालात सामान्य होते नजर आरहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के 6 दिन बाद आखिरकार हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। जम्मू में शनिवार की सुबह स्कूल खुले और सड़कों पर बच्चों और उनके परिवारवालों की चहलकदमी देखी गई। दूसरी ओर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि राज्य में अब शांति है। इस दौरान ब्लूमिंग डेल पब्लिक स्कूल और श्री रणबीर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल समेत कई राज्यों में बारिश का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से केरल के कोयट्टम में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र के सांगली में सडकें पूरी तरह से नदियों में तब्दील हो चुकी हैं। बाढ़ के बीच राहत और बचाव कार्य जारी है। इसके अलावा कर्नाटक में भी बाढ़ ने लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ा दी हैं। कर्नाटक में अब तक 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

गुजरात में शुक्रवार देर रात को बारिश कहर बनकर बरसी। भारी बारिश के वजह से नाडियाड में एक बिल्डिंग गिर गई, जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 5 लोगों को बिल्डिंग के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला