
मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी विधायक और बीजपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की गुंडागर्दी सामने आई है। आकाश ने क्रिकेट बैट से नगर निगम के एक अधिकारी की जमकर पिटाई की है। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत अधिकारी इलाके में पहुंचे थे। उनकी बहस आकाश विजयवर्गीय से हो गई। घटना के एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हरियाणा की बीजेपी सरकार में देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों की नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। ये नाराजगी मनोहर सरकार में पहलवान बजरंग पुनिया, विनेश फौगाट ने जाहिर की है, इनकी नाराजगी पुरस्कार राशि में कटौती को लेकर है। उन्होंने कहा है कि खिलाड़ी सरकार की नीतियों से खुश नहीं हैं।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। अभी भी इलाके में मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि 2 से 3 आतंकी किसी घर में छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों का कहना है कि पुख्ता जानकारी के बाद इलाके की घेरेबंदी की गई है।
हरियाणा के रोहतक में सीवरेज की सफाई करने उतरे चार कर्मचारियों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर आला अधिकारी पहुंचे।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined