गोवा के एक स्विमिंग कोच की अश्लील हरकत का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुजीत गांगुली नाम का ये कोच एक 15 साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करता दिखाई दे रहा है। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद कोच को बर्खास्त कर दिया गया है। इस पूरे मामले पर खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोच के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने के आदेश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक निर्माणाधीन मकान अचानक धराशाई हो गया, जिसके बाद 28 मजदूर उसके मलबे में दब गए। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना नवाबगंज के क्योलड़िया की है, जहां लियाकत अली नाम के एक शख्स के निर्माणाधीन मकान में लिंटर डालने का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक लिंटर गिर गया और बड़ा हादसा हो गया। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से 5 मजदूरों को बाहर निकाला।
पंजाब में गुरदासपुर के बटाला के बाद अब तरनतारन में ब्लास्ट की खबर सामने आई है। धमाके में दो लोगों की मौत हुई है। हालांकि अभी धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही मरने वालों की भी पहचान अभी नहीं हो पाई है। केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined