वीडियो

वीडियो: ऋषिकेश AIIMS के ICU में पुलिस ने दौड़ा दी जीप, मरीज हैरान, जानें आखिर क्या है मामला?

पुलिस की जीप आरोपी को अरेस्‍ट करने के लिए इमारत की चौथी मंजिल तक मरीजों के बीच से, वॉर्डों से होती हुई गई। जीप इमरजेंसी वार्ड से भी ऐसे ही निकली।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी एम्स ऋषिकेश के आपातकालीन वार्ड में कार समेत ही घुस गए। दरअसल, उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्‍स में एक नर्सिंग अफसर पर महिला डॉक्‍टर ने ऑपरेशन थिएटर के अंदर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इस पर डॉक्‍टरों ने जबर्दस्‍त आक्रोश था।

Published: undefined

मंगलवार को पुलिस एम्‍स गई और आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि पुलिस की जीप आरोपी को अरेस्‍ट करने के लिए इमारत की चौथी मंजिल तक मरीजों के बीच से, वॉर्डों से होती हुई गई। जीप इमरजेंसी वार्ड से भी ऐसे ही निकली। वजह बताई गई कि आरोपी के खिलाफ लोगों का गुस्‍सा देखते हुए उसे सुरक्षा दी गई थी।

Published: undefined

आपको बता दें, महिला डॉक्‍टर ने 21 मई को तहरीर देकर बताया कि आरोपी नर्सिंग अफसर ने ऑपरेशन थिएटर में उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना 19 मई की बताई गई। महिला डॉक्‍टर के सपोर्ट में तमाम डॉक्‍टर हड़ताल पर चले गए। वे सभी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसी तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी सतीश कुमार को अरेस्‍ट कर लिया। आपको बता दें, आरोपी मूल रूप से राजस्‍थान का निवासी है। यह भी कहा जा रहा है कि उसने महिला डॉक्‍टर को अश्‍लील एसएमएस भी भेजा था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में समय से पहले गर्मी?, UP-बिहार में कोहरा, जानें इस राज्य में मौसम का हाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा