वीडियो

वीडियो: 'किसानों से बढ़कर कोई नहीं ये समझ गई मोदी सरकार', प्रियंका गांधी ने कृषि कानून वापसी पर किए तीखे सवाल

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी द्वारा तीनों कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा सरकार के कई तीखे सवाल किए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा है कि सरकार को समझ आ गया है कि देश में किसानों से बड़ा कोई नहीं है। माफी मांगने से क्या होगा?

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी द्वारा तीनों कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा सरकार के कई तीखे सवाल किए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा है कि सरकार को समझ आ गया है कि देश में किसानों से बड़ा कोई नहीं है। माफी मांगने से क्या होगा? पहले वो अपने मंत्री को बर्खास्त करें, जिनके बेटे ने किसानों को कुचला।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी साथ आज भी मंच पर वो मंत्री खड़े हैं जिनके बेटे ने किसानों की हत्या की। पीएम मोदी लखनऊ आए लेकिन मृतक किसानों के परिजनों से मिलने नहीं गए और अब माफी मांग रहे हैं। जब 600-700 किसान शहीद हो चुके हैं। वो माफी क्यों मांग रहे हैं? क्या ये देश समझ नहीं रहा है कि चुनाव आ रहा है। उनको लग रहा होगा कि परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। विधान सभा का सर्वे आया है, उसमें उनको चीजें दिख रही हैं। अब चुनाव से पहले वो माफी मांगने आ गए हैं।

प्रियंका गांधी ने कि हमें समझना पड़ेगा कि जो सरकार है उसी के नेताओं ने किसानों को क्या-क्या नहीं बोला? आंदोलनजीवी, गुंडे, आतंकवादी और देशद्रोही ये सब किसने कहा? जब ये सब कहा जा रहा था तो प्रधानमंत्री चुप क्यों थे? बल्कि उन्होंने खुद आंदोलनजीवी शब्द बोला। जब किसानों की हत्या हो रही थी, किसानों को मारा जा रहा था, किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही थीं और जब उनको गिरफ्तार किया जा रहा था, तब ये कौन कर रहा था? आपकी ही सरकार तो कर रही थी।

उन्होंने आगे कहा कि आज आप कह रहे हैं कि आप कानून को वापस लेंगे तो हम कैसे भरोसा करें? हम आपकी नीयत पर कैसे भरोसा करें? सब देश के सामने है। मुझे खुशी इस बात की है कि ये सरकार समझ गई है कि इस देश में किसान से बड़ा कोई नहीं है। अगर इस देश में एक सरकार किसान को कुचलने की कोशिश करती है और अगर किसान खड़ा हो जाता है तो सरकार को झुकना ही पड़ेगा। ये सरकार समझ गई है। इस आंदोलन में जो किसान शहीद हुए मैं उनको श्रद्धाजंलि देती हूं। अगर सरकार सीरियस है तो लखीमपुर के आरोपियों के खिलाफ सही ढंग से कार्रवाई करे। मंत्री को बर्खास्त करें

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • खेल की खबरें: 'आईसीसी को पाकिस्तान पर कार्रवाई करनी चाहिये' और टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप शेड्यूल की पुष्टि

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: CEC ज्ञानेश से मुलाकात के बाद CM ममता बनर्जी बोलीं- ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा

  • ,
  • सिनेजीवन: फायरिंग के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी, सामने आई अहम जानकारी और 'विलेन पैदा नहीं होते...'

  • ,
  • राज्यसभा में कांग्रेस ने सरकार पर लगाया कथनी और करनी में अंतर का आरोप, पूछा- कौन सा वादा पूरा किया गया?

  • ,
  • राहुल गांधी ने संसद में डोकलाम पर कोट की पूर्व आर्मी चीफ की किताब, सत्ता पक्ष में खलबली! जानिए उस पन्ने में क्या है?