
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर तीखा हमला बोलते हुए एक सभा में पूछा कि क्या कांग्रेस ने 55 साल में किसी का सोना या मंगलसूत्र छीना? जब देश युद्ध लड़ रहा था, इंदिरा जी ने अपना मंगलसूत्र और गहने दान किए। लाखों महिलाओं ने इस देश के लिए अपने मंगलसूत्र कुर्बान किए। जब मेरी बहनों को नोटबंदी में अपने मंगलसूत्र गिरवी रखने पड़े, तब प्रधानमंत्री जी कहां थे? जब किसान आंदोलन में 600 किसान शहीद हुए तब उनकी विधवाओं के मंगलसूत्र के बारे में सोचा? आज वोट के लिए महिलाओं को डरा रहे हैं? प्रधानमंत्री जी मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अशोभनीय बातें नहीं करते।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined