वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: किसानों के प्रदर्शन को लेकर प्रियंका ने PM को घेरा और पाकिस्तानी गोलीबारी में 2 जवान शहीद

किसानों के प्रदर्शन को लेकर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि एक देश, एक चुनाव की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री जी को एक देश, एक व्यवहार भी लागू करना चाहिए और पाक की ओर से फायरिंग में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केन्‍द्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन बहुत तेज हो गया है। किसानों के आंदोलन पर काबू पाने के लिए हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटे जिलों में भारी पुलिस टीम तैनात किया साथ ही रास्ते बाधित किया। इसके बावजूद किसानों ने हाईवे जाम कर रखा है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर सरकार की इस कार्रवाई और कृषि कानून पर विरोध जताया है। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कहा किसानों की आवाज दबाने के लिए पानी बरसाया जा रहा है, सड़कें खोदकर उन्‍हें रोका जा रहा है लेकिन सरकार उनको ये दिखाने और बताने के लिए तैयार नहीं है कि MSP का कानूनी हक होने की बात कहां लिखी है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा एक देश, एक चुनाव की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री जी को एक देश, एक व्यवहार भी लागू करना चाहिए। प्रियंका गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है।

दिल्ली पुलिस को अरविंद केजरीवाल सरकार से झटका लगा है। दिल्ली सरकार ने पुलिस की 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की मांग को नकार दिया है। दिल्ली पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन के कारण अस्थाई जेल की मांग की थी। दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि किसानों की मांग जायज है, ऐसे में उन्हें जेल में डालना ठीक नहीं है। आपको बता दें, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने कहा था कि कि राज्य सरकार को दिल्ली पुलिस की अस्थाई जेल बनाने की अपील को ठुकरा देना चाहिए। किसान अपने हक की बात कर रहे हैं वो कोई आतंकी नहीं हैं।

भारत से एलओसी पर मात खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने को तैयार नहीं है। पाक सेना शुक्रवार को एक फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा क्षेत्र में बेवजह फायरिंग की। पाक सेना ने आज जम्मू.कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन किया। भारतीय सेना के पीआरओ ने एक बयान जारी कर बताया है कि एलओसी पर फायरिंग की इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। इस घटना में भारतीय सेना के नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह पहले गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए। लेकिन बाद में दोनों ने गंभीर घाव के कारण दम तोड़ दिया। बता दें कि नवंबर को भी पाक सेना ने राजौरी जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस घटना में भी हवलदार पाटिल संग्राम शिवाजी शहीद हो गए थे। हवलदार संग्राम शिवाजी पाकिस्तानी हरकत का जवाब देते हुए पहले घायल हुए थे बाद में उनकी मौत हो गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत