वीडियो

वीडियो: शाहीनबाग में अतिक्रमण का हो रहा विरोध, MCD-BJP के खिलाफ नारेबाजी कर रहे लोग, भारी पुलिस बल तैनात

दिल्ली के शाहीनबाग में एमसीडी के बुलडोजर द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का स्थानीय लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। मौके पर बीजेपी और एमसीडी के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

दिल्ली के शाहीन बाग में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी के बीच अतिक्रमण की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी के एमएलएल भी इस अतिक्रमण का विरोध कर रहे हैं।

आपको बता दें, प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी और एमसीडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined