
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 14 फरवरी को 3.10 बजे पुलवामा में आतंकी हमला हुआ, लेकिन प्रधानमंत्री शाम पौने सात बजे तक जिम कार्बेट में फिल्म की शूटिंग करते रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमले के बाद भी रामनगर में चाय नाश्ता कर रहे थे, अपने समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए