वीडियो

US-इजरायल से ईरान की जंग: पश्चिमी देशों की नीति में दोस्ती नहीं होती! रक्षा विशेषज्ञ कमर आगा ने ऐसा क्यों कहा?

रक्षा विशेषज्ञ कमर आगा ने कहा कि भारत को ईरान और अरब देशों के साथ संतुलित रिश्ते रखने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान का हमला अरब देशों में राजनीतिक उथल-पुथल भी पैदा कर सकता है।

फोटो: नवजीवन ग्राफिक्स
फोटो: नवजीवन ग्राफिक्स 

रक्षा और रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ Qamar Agha ने Navjivan के साथ बातचीत में कहा कि भारत को अरब देशों और तेहरान के साथ रिश्ते में बैलेंस बनाना चाहिए। यह हमारे हित में होगा। उन्होंने कहा कि 'अगर ईरान आने वाले दिनों में अरब देशों पर हमला जारी रखता है तो यह युद्ध बहुत सारे अरब देशों की सत्ता के खिलाफ जनसैलाब के सड़कों पर आने का कारण बन सकता है। इससे अमेरिका के सहयोगी अरब देशों को मुश्किल होगी।' तेहरान को लेकर अमेरिका और इजरायल की योजना के बारे में पश्चिम एशिया मामलों के जानकार कमर आगा ने कहा कि 'ईरान में राष्ट्रवाद की भावना बहुत मजबूत है। वैचारिक मतभेद के बावजूद संकट की घड़ी में सब एक हो जाते हैं। यह एकजुटता पश्चिमी देशों के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।' देखिए पूरी बातचीत

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined