
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को केरल के वायनाड पहुंचे, जहां हाल ही में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं वायनाड के लोगों के साथ खड़ा हूं और उनकी हरसंभव मदद के लिए तैयार हूं। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए