वीडियो

वीडियो: कृषि बिल पर राहुल गांधी की PM को दो टूक, कहा- किसानों के साथ कांग्रेस खड़ी, इन्हें नहीं बनने देंगे गुलाम

मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिलों को लेकर एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। राहुल गांधी ने पीएम को नसीहत देते हुए कहा है कि किसानों की मांगे जायज़ हैं, देश की आवाज़ सुनो, मोदी जी। इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक वीडियो भी साझा किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिलों को लेकर एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। राहुल गांधी ने पीएम को नसीहत देते हुए कहा है कि किसानों की मांगे जायज़ हैं, देश की आवाज़ सुनो, मोदी जी। इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक वीडियो भी साझा किया है।

वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश के किसानों पर आक्रमण जारी है। सबसे पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और फिर कोरोना के समय आपको (किसान) एक रुपया भी नहीं दिया गया। आपको मारने की कोशिश की जा रही है, आपको गुलाम बनाया जा रहा है। कॉरपोरेट्स का गुलाम बनाया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि अब ये तीन भयंकर कानून। आपको खत्म करने के कानून, आपके पैर में कुल्हाड़ी मारने वाले कानून। राहुल गांधी ने कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं और इन कानूनों को हम मिलकर रोकेंगे। राहुल गांधी ने केंद्र को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने ये बहुत बड़ी गलती की है। अगर किसान सड़क पर उतर आया तो बहुत बड़ा नुकसान होगा। राहुल गांधी ने पीएम से कहा कि ये कानून आप वापस लीजिए। समय ज़ाया मत कीजिए और किसानों को एमएसपी की गारंटी दीजिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: 17 किलो वजन कम करके श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार हैं सरफराज और भारतीय टीम के प्रदर्शन से गदगद बैटिंग कोच

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ पर पुलिस ने की पानी की बौछार, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

  • ,
  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला