वीडियो

राहुल ने टेक्सटाइल डिजाइन क्षेत्र में काम कर रहे युवा से की मुलाकात, कहा- ये 'अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु' हैं

राहुल गांधी ने कहा कि विक्की ने अपने हुनर के दम पर इस क्षेत्र में अपना व्यापार बनाया है। उनकी फैक्ट्री के कारीगर 12-12 घंटे तपस्या करते हैं, सुई धागे से जादू बुनते हैं - मगर हाल वही, हुनर की कदर नहीं!

फोटो: @INCIndia
फोटो: @INCIndia 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टेक्सटाइल डिजाइन के क्षेत्र में काम कर रहे होनहार युवा से मुलाकात कर, इस काम से जुड़ी बारीकियों और चुनौतियों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं आज तक textile design के उद्योग में शीर्ष पर किसी OBC से नहीं मिला, राहुल गांधी ने कहा कि विक्की ने अपने हुनर के दम पर इस क्षेत्र में अपना व्यापार बनाया है। उनकी फैक्ट्री के कारीगर 12-12 घंटे तपस्या करते हैं, सुई धागे से जादू बुनते हैं - मगर हाल वही, हुनर की कदर नहीं!

राहुल गांधी ने दावा किया कि बाकी उद्योगों की तरह ही textile और fashion sector में भी बहुजनों के पास न तो प्रतिनिधित्व है, न इसकी शिक्षा तक पहुंच, और न ही नेटवर्क में जगह। राहुल गांधी ने कहा कि विक्की जैसे होनहार लोगों से मिलकर मैं उनका काम सीखने की कोशिश करता हूं, ताकि दुनिया को भारतीय युवाओं का असली हुनर दिखे - ये पता चले कि काबिल और मेहनती होते हुए भी ये युवा उपेक्षा और अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु हैं। मेरी लड़ाई इसी चक्रव्यूह को तोड़ने की है - ताकि हर हुनरमंद को सिस्टम में घुसने का रास्ता मिल सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए