वीडियो

वीडियो: जम्मू में व्यवसाय मालिकों से राहुल गांधी ने की बात, कहा- मोदी के एकाधिकार मॉडल ने सबकुछ किया तबाह

राहुल गांधी ने कहा कि खराब जीएसटी और नोटबंदी जैसी अक्षम नीतियों के माध्यम से छोटे और मध्यम उद्योगों पर व्यवस्थित हमले ने भारत को एक उत्पादक अर्थव्यवस्था से उपभोक्ता अर्थव्यवस्था में बदल दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

जम्मू में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने व्यापरियों से बातचीत की, इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के एक युवा स्टार्टअप मालिक की आंखों में निराशा भारत के अधिकांश उद्यमियों और छोटे व्यवसाय मालिकों के संघर्ष को दर्शाती है। राहुल गांधी ने कहा कि ‘मोदी जी के एकाधिकार मॉडल’ ने नौकरियां छीन ली हैं, एमएसएमई को तबाह कर दिया है और लोगों को अवसरों से वंचित कर दिया है।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि खराब जीएसटी और नोटबंदी जैसी अक्षम नीतियों के माध्यम से छोटे और मध्यम उद्योगों पर व्यवस्थित हमले ने भारत को एक उत्पादक अर्थव्यवस्था से उपभोक्ता अर्थव्यवस्था में बदल दिया है। इस दर पर हम न तो चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और न ही सभी भारतीयों के लिए समृद्धि सुनिश्चित कर सकते हैं। भारत इससे बेहतर का हकदार है। हमें जीएसटी को सरल बनाना चाहिए और व्यापक अवसर और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए छोटे व्यवसायों के लिए बैंकिंग प्रणाली को खोलना चाहिए।

राहुल गांधी ने बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट भी किया है

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था