वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: कोविड-GDP को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार का निशाना और दिल्ली में कोरोना पर सर्वदलीय बैठक

राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड यह है कि भारत कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित मृत्यु दर के मामले में कई एशियाई देशों से आगे है और विकास दर में पीछे है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड यह है कि भारत कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित मृत्यु दर के मामले में कई एशियाई देशों से आगे है और विकास दर में पीछे है। उन्होंने आगे कहा कि“मोदी सरकार की रिपोर्ट कार्ड यह है कि कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे, जीडीपी दर में सबसे पीछे।”

कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने बाजारों को बंद करने का विरोध किया है। इसके अलावा बीजेपी ने कुप्रबंधन और बेड की संख्या में वृद्धि का मामला उठाया। कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से छठ पर प्रतिबंध नहीं लगाने के लिए दिल्ली सरकार को एक चिट्ठी भी दिया है।

उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक ने कहा, “राज्य कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है कि जब तक त्योहारी सीजन के दौरान कोरोना मामलों की संख्या में वृद्धि की पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हो जाती, तब तक प्रदेश के कॉलेजों को फिर से खोलने के फैसले को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम