वीडियो

वीडियो: महज 48 घंटे बाद दुनिया को मिल जाएगी कोरोना वैक्सीन! इस देश ने किया पहली वैक्सीन बनाने का दावा

दुनिया को कोरोना वायरस की पहली वैक्‍सीन 12 अगस्‍त को मिलने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक रूस एक दिन बाद यानी कि 12 अगस्त को अपने पहले कोरोना वैक्सीन को रजिस्टर कराएगा। रूसी अधिकारियों और विशेषज्ञों के दावे के मुताबिक यह दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दुनिया को कोरोना वायरस की पहली वैक्‍सीन 12 अगस्‍त को मिलने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक रूस एक दिन बाद यानी कि 12 अगस्त को अपने पहले कोरोना वैक्सीन को रजिस्टर कराएगा। रूस के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कन्‍फर्म कर दिया है कि वो इसी हफ्ते वैक्‍सीन को रजिस्‍टर करेंगे। रूसी अधिकारियों और विशेषज्ञों के दावे के मुताबिक यह दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन होगी। यह दुनिया की पहली ऐसी कोरोना वैक्‍सीन होगी जिसे रेगुलेटरी अप्रूवल मिलेगा।

यह वैक्‍सीन रूस में सभी को दी जाएगी ताकि नोवेल कोरोना वायरस के खिलाफ इम्‍युनिटी हासिल हो सके। रूस की न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक इस वैक्‍सीन से किसी तरह के नुकसान के संकेत नहीं मिले है। वहीं रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल के मुताबिक अगर अंतिम चरण का ह्यूमन ट्रायल सफल रहा तो अक्टूबर महीने तक देश के लोगों को वैक्सीन देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मॉस्‍को के गामलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट की बनाई इस वैक्‍सीन को एडिनो वाइरस के आधार पर बनाए गए पार्टिकल्‍स का इस्तेमाल करके बनाया गया है। वहां के प्रमुख एलेक्‍जेंडर गिंट्सबर्ग ने कहा कि जो पार्टिकल्‍स और ऑब्‍जेक्‍ट्स खुद की कॉपीज बना सकते हैं, उन्‍हें जीवित माना जाता है। उनके मुताबिक कोरोना वैक्‍सीन में जो पार्टिकल्‍स इस्तेमाल हुए हैं वो अपनी कॉपीज नहीं बना सकते।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?