वीडियो

किराना स्टोर दौरे का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी बोले- 'क्विक कॉमर्स' करें प्रोत्साहित, लेकिन प्रभावितों का भी रखें ध्यान

राहुल गांधी ने कहा किराना स्टोर्स सिर्फ सामान बेचने के माध्यम भर नहीं हैं। इनके कस्टमर्स के साथ इमोशनल और कल्चरल कनेक्शन्स होते हैं, लेकिन क्विक कॉमर्स बिजनेस के तेजी से बढ़ने के कारण हजारों किराना स्टोर बंद हो रहे हैं, जो कि चिंताजनक है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीते दिनों दिल्ली के एक किराना स्टोर पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने किराना स्टोर मालिक से उनकी चुनौतियों को लेकर बातचीत की थी। अब राहुल गांधी ने अपने उस दौरे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है।

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, पिछले दिनों दिल्ली के एक किराना स्टोर का दौरा किया। किराना स्टोर्स सिर्फ सामान बेचने के माध्यम भर नहीं हैं। इनके कस्टमर्स के साथ इमोशनल और कल्चरल कनेक्शन्स होते हैं, लेकिन क्विक कॉमर्स बिजनेस के तेजी से बढ़ने के कारण हजारों किराना स्टोर बंद हो रहे हैं, जो कि चिंताजनक है।

राहुल गांधी ने आगे लिखा, ऐसे में हमें एक बैलेंस बनाने की आवश्यकता है- एक ऐसा सिस्टम जो टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को प्रोत्साहित करें, लेकिन उनके कारण जो गंभीर रूप से प्रभावित हों, उन्हें सुरक्षा जाल भी प्रदान करे।

उन्होंने कहा कि जब हमारी अर्थव्यवस्था में बदलाव हो रहा हो और हम ग्लोबल ट्रेंड्स के हिसाब से आगे बढ़ रहे हों तब यह सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है कि छोटे कारोबारियों का नुकसान न हो।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि आपके पास कोई सुझाव है या आप कोई कहानी हमारे साथ शेयर करना करना चाहते हैं, तो कृपया यहां भेजें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था

  • ,
  • बिहार: 'राशन विक्रेता संगठित भ्रष्टाचार, रिकॉर्ड महंगाई और सरकार की उदासीनता से परेशान', तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र