वीडियो

SIR In Delhi: मिलिए 'शिफ्टेड' बताकर 'डिलीट' किए गए चांदनी चौक इलाके के वोटरों से

एसआईआर शुरू होने के समय इस पार्ट नंबर 33 के बूथ पर कुल 729 वोटर थे, लेकिन एसआईआर के बाद यहां सिर्फ 1 वोटर बचा है। ड्राफ्ट लिस्ट में बूथ का नंबर बदलकर 38 हो गया है और पास के हनुमान मंदिर के महंत कंचन गिरी इस बूथ के अब एकमात्र वोटर हैं।

SIR In Delhi: मिलिए 'शिफ्टेड' बताकर 'डिलीट' किए गए चांदनी चौक इलाके के वोटरों से
SIR In Delhi: मिलिए 'शिफ्टेड' बताकर 'डिलीट' किए गए चांदनी चौक इलाके के वोटरों से फोटोः नवजीवन

दिल्ली में चांदनी चौक विधानसभा के तहत आने वाले विजय घाट स्थित जेजे बेला एस्टेट में रहने वाले 500 से ज्यादा लोगों ने एन्युमरेशन फॉर्म भरा था, मगर किसी का भी नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है। स्थानीय निवासी कमल के मुताबिक पहले इस झुग्गी को ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन लोग अब भी वहीं रहते हैं। बीएलओ-बीएलए मीटिंग मिनट्स के मुताबिक 'एसआईआर शुरू होने के टाइम पर इस पार्ट नंबर 33 (निगम प्रतिमा विद्यालय अंगूरी बाग, लाल किला बूथ) पर कुल 729 वोटर थे, लेकिन एसआईआर के बाद यहां सिर्फ 1 वोटर बचा है। ड्राफ्ट लिस्ट में बूथ का नंबर बदलकर 38 हो गया है और पास के हनुमान मंदिर के महंत कंचन गिरी इस बूथ के अब एकमात्र वोटर हैं।' ऐसे में नवजीवन ने जेजे बेला एस्टेट पहुंचकर लोगों से मुलाकात की, और जाना कि जमीनी हकीकत क्या है? देखिए यह रिपोर्ट

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए