
स्पाइसजेट की रविवार को मुंबई से दुर्गापुर की उड़ान को लैंडिंग के समय एयर टर्ब्यूलेंस (वायुमंडलीय विक्षोभ) की वजह से काफी असामान्य स्थिति का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद अब विमान के अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं। किसी यात्री द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसमें नजर आता है कि किस तरह एयर टर्ब्यूलेंस की वजह से विमान के अंदर सारी चीजें अस्त-व्यस्त हो गईं थी। वीडियो में दिखता है कि कई सामान फ्लोर पर गिरे हुए हैं। साथ ही सीट के ऊपर लगा ऑक्सीजन मास्क भी लटका हुआ है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए