वीडियो

वीडियो: TDP सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन, पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का जताया विरोध

टीडीपी सांसदों ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आज से संसद का विशेष सत्र शुरू हो गया है। सत्र की शुरूआत से पहले टीडीपी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। टीडीपी सांसदों ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।

टीडीपी सांसदों ने नारेबाजी की और नायडू की गिरफ्तारी को अवैध बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें बिना किसी सबूत के जेल में रखा जा रहा है। टीडीपी सांसदों ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को आंध्र प्रदेश की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

टीडीपी सुप्रीमो को पिछले हफ्ते आंध्र प्रदेश सीआईडी ने करोड़ों रुपये के कौशल विकास निगम घोटाले में गिरफ्तार किया था। विजयवाड़ा की एक अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नायडू फिलहाल राजमुंदरी सेंट्रल जेल में बंद हैं। उनकी गिरफ्तारी की निंदा करते हुए टीडीपी कार्यकर्ता पिछले छह दिनों से पूरे आंध्र प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'मौजूदा जाति जनगणना प्रक्रिया में खामियां, सटीक आंकड़े सामने आने से रोकने की तैयारी', अशोक गहलोत ने मोदी सरकार को घेरा

  • ,
  • TMC के 20 बागी सांसदों पर SC ने जारी किया नोटिस, अभिषेक बनर्जी ने याचिका दायर कर की है सदस्यता रद्द करने की मांग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर, अभिषेक बनर्जी को HC से बड़ी राहत

  • ,
  • मायावती ने खोले पत्ते, यूपी समेत 3 राज्यों में किसी से गठबंधन नहीं करेगी BSP, अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की याचिका खारिज की, दो सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का निर्देश