वीडियो

कांग्रेस महाधिवेशन: प्रियंका गांधी ने कहा देश बचाने के लिए विपक्षी एकजुटता जरूरी

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के आखिरी दिन अधिवेशन में प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि हमारा काम उन सभी लोगों को मंच देना है जिन्हें लगता है कि देश में कुछ गलत हो रहा है और उसका विरोध करना चाहिए।

फोटो : रविराज सिन्हा
फोटो : रविराज सिन्हा 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि कांग्रेस उन सभी लोगों को एक मंच पर लाना चाहती है और उन्हें मंच देती है जिन्हें लगता है कि देश में जो कुछ भी गलत हो रहा है उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के आखिरी दिन प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि जब जब पुलिस पार्टी नेताओं को खींचकर ले जाती है, तो कार्यकर्ता लाठी खाता है।

उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा ने लोगों को हिम्मत दी है। प्रधानमंत्री देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दे रहे हैं, उद्योगपतियों के हजारों करोड़ों रुपए कर्ज माफ किया जा रहा हैै। प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं, विपक्षी दल एकजुट हो, हमारे पास सिर्फ एक साल का समय रह गया है। देश को कांग्रेस से काफी उम्मीद है।

महाधिवेशन के आखिरी दिन आज कृषि और किसान, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, युवा, शिक्षा और रोजगार के प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया जाएगा।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के शांति प्रस्ताव को अमेरिका ने बताया कचरा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- सीजफायर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: TMC नेता अभिषेक बनर्जी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा वापस, पायलट कार की सुविधा भी बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • बिहारः पटना में सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...