
उत्तर प्रदेश में युवाओं का एक बड़ा वर्ग सड़कों पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। जस्टिस मोर्चा की अगुवाई छात्र और युवा साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं तो जंतर मंतर आंदोलन से युवा आक्रोश का चेहरा नेहा बोरा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र सम्मेलनों को संबोधित कर रही हैं। इसके साथ ही लखनऊ यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, गोरखपुर यूनिवर्सिटी और बीएचयू में छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी है। लखनऊ और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों ने फीस वृद्धि के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया है। सवाल यह है कि क्या सत्ता से जवाबदेही मांग रहे छात्रों और युवाओं का यह आक्रोश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्सी के लिए खतरा है? इसी मुद्दे पर नवजीवन ने वरिष्ठ पत्रकारों से बात की और उनके जरिए यूपी के सियासी हालात को समझने की कोशिश की, देखिए यह बातचीत