वीडियो

वीडियो: योगी सरकार में स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के तबादले में भ्रष्टाचार? कर्मचारियों ने की मारपीट, लहराए तमंचे

हंगामा करने वाले लोगों का कहना है कि ये तबादले भ्रष्टाचार के चलते हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हंगामे की वीडियो सामने आने के बाद विभाग की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के तबादले के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग में जमकर हंगामा और मारपीट हुई। भ्रष्टाचार के दम पर कर्मचारियों के तबादले को लेकर स्वास्थ्य विभाग में गुस्साए लोगों ने तमंचे भी लहराए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में स्वास्थ्य विभाग के गुस्साए कर्मचारी बुरी तरह से हंगामा और मारपीट करते नजर आरहे हैं। खुलेआम तमंचे लहराते हुए लोग गंदी-गंदी गलियां भी दे रहे हैं। हंगामें के बाद वहां का माहौल काफी खराब हो गया।

हंगामा करने वाले लोगों का कहना है कि ये तबादले भ्रष्टाचार के चलते हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हंगामे की वीडियो सामने आने के बाद विभाग की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। ये तबादले उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर किये गए थे।

हालांकि हंगामे के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तबादलों को तत्काल रोकने और स्वास्थ्य विभाग में हंगामे की इस घटना पर जांच के आदेश दिए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला