वीडियो

वीडियो: दक्षिण भारत के अलावा यूपी के भी कई हिस्सों में तबाही मचा सकता है चक्रवाती तूफान ‘फानी’

चक्रवाती तूफान ‘फानी’ लगातार प्रचंड रूप लेता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत के अलावा उत्तर के कई इलाकों में भी यह भयंकर तबाही मचा सकता है। चुनाव आयोग ने बचाव कार्यों के मद्देनजर ओडिशा के कई जिलों से आचार संहिता हटाने को मंजूरी दे दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से पैदा हुआ चक्रवाती तूफान फानी लगातार और भीषण रूप लेता जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात फानी ओडिशा-आंध्र प्रदेश जैसे तटवर्ती इलाकों के अलावा उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी मचा सकता है भारी तबाही।

अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवात फैनी के उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

2 और 3 मई को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में फानी के कारण तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 3 मई को दोपहर में फानी तूफान पुरी स्थित तट से टकराएगा।

टकराव के समय 175-185 किमी प्रति घंटा से 205 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है तूफान की गति।

मौसम विभाग के अनुसार फानी दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर है।

यह पुरी के 760 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और विशाखापत्तनम के 560 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व तथा त्रिणकोमली के 660 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में है.

फानी की गंभीरता को देखते हुए ओडिशा सरकार ने बुधवार को 2 मई से सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का दिया आदेश।

राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी के लिए चुनाव आयोग ने भी ओडिशा के 11 जिलों में चुनावी आचार संहिता को हटाने की मंजूरी दे दी है।

रेस्क्यू ऑपरेशंस के लिए भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के जहाज तथा हेलिकॉप्टर और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की राहत टीमें महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात

तूफान की भयावहता को देखते हुए एनडीआरएफ की 74 टीम तैनात।

मंगलवार को गृह मंत्रालय ने ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए कुल 1,086 करोड़ की वित्तीय सहायता दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 May 2019, 3:22 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!