वीडियो

वीडियो: राहुल-प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने अडानी मुद्दे पर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने अडानी मामले पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में संविधान की कॉपी लिए विपक्षी सांसद नारेबाजी करते नजर आए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने अडानी मामले पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में संविधान की कॉपी लिए विपक्षी सांसद नारेबाजी करते नजर आए। विपक्षी सांसद मुंह पर काला मास्क लगाकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए।

कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कुछ अन्य दलों के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए और जवाबदेही तय किए जाने की मांग की। हाथ में संविधान की प्रति लिए हुए कांग्रेस सांसदों ने मुंह पर काली पार्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘आज भारतीय संविधान के निर्माता बी. आर. आंबेडकर की पुण्यतिथि है। यहां अदाणी के लिए संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया है। हम सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जब अडानी का नाम आता है तो भारत सरकार मुद्दे को भटकाने की कोशिश करती है।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें कहां कब प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

  • ,
  • उत्तर प्रदेश: रामपुर में आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, 38 बिल्डिंग्स ध्वस्त करने का निर्देश

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: तेज प्रताप का दावा, 'जीतने वाली उम्मीदवार थीं वीना मानवी, सरकार ने जानबूझकर रद्द किया नामांकन'

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: SIT आज सौंप सकती है अंतिम जांच रिपोर्ट, कुछ और लोगों की भूमिका सामने आने की चर्चा

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद संभला बाजार और अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों को रखा बरकरार