
बिहार की राजधानी पटना में लगातार हो रही भारी बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान में पानी भर गया है। यहां तक कि पटना के मशहूर डाक बंगला चौराहे पर भी घुटने तक पानी भरा हुआ है। शहर के लगभग सभी सड़कें डूब चुकी हैं।
रिहाइशी इलाकों में पहली मंजिल पर रहने वाले लोग दूसरी जगहों पर जाने का विकल्प देख रहे हैं। वहीं, अस्पतालों में मरीजों के वॉर्ड में भी पानी घुसा हुआ है। इससे मरीजों के साथ-साथ तीमारदारों को भी भारी परेशानी हो रही है। बारिश को देखते हुए शनिवार को राजधानी के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए