वीडियो

वीडियो: राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- 21 दिन की कोरोना की लड़ाई में असंगठित क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी टूट गई

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा कि 21 दिन की लड़ाई होगी। असंगठित क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी 21 दिन में ही टूट गई। लॉकडाउन कोरोना पर आक्रमण नहीं था। लॉकडाउन हिंदुस्तान के गरीबों पर आक्रमण था। हमारे युवाओं के भविष्य पर आक्रमण था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेअर्थव्यवस्था को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है। वीडियो जारी करते हुए इस बार राहुल गांधी ने कहा कि लॉकडाउन के जरिए कोरोना पर नहीं बल्कि देश की गरीब जनता, किसानों और छोटे व्यापारियों पर ही मोदी सरकार ने हमला किया है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा कि 21 दिन की लड़ाई होगी। असंगठित क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी 21 दिन में ही टूट गई। लॉकडाउन कोरोना पर आक्रमण नहीं था। लॉकडाउन हिंदुस्तान के गरीबों पर आक्रमण था। हमारे युवाओं के भविष्य पर आक्रमण था। लॉकडाउन मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों पर आक्रमण था। हमारी असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण था। हमें इस बात को समझना होगा, इस आक्रमण के खिलाफ हम सभी को खड़ा होना होगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined