
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 19वें दिन शनिवार को झारखंड के गोड्डा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में 'अडानी' नाम लिया जाता है तो लोगों को बात एक सेकंड में समझ आ जाती है। जो आपकी पूंजी है वो नरेंद्र मोदी अपने मित्र अडानी को एक के बाद एक दिए जा रहे हैं। हम जमीन अधिकरण बिल लाए। प्रधानमंत्री मोदी ने जमीन अधिकरण बिल को रद्द किया। सब लोगों के खिलाफ कहीं न कहीं अन्याय हो रहा है। अडानी के लिए न्याय किया जा रहा है और बाकि लोगों के लिए अन्याय किया जा रहा है।"
Published: undefined
उन्होंने कहा- हमारी लड़ाई BJP-RSS के लोगों के दिल में भरी नफरत और डर के खिलाफ है। ये लोग नफरत और डर की राजनीति करते हैं। ये लोग एक जाति को दूसरी जाति से, एक धर्म को दूसरे धर्म से और आदिवासियों को गैर-आदिवासियों से लड़ा रहे हैं।
इसी नफरत के खिलाफ हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर सबको जोड़ने और मोहब्बत की दुकान खोलने झारखंड आए हैं। PM मोदी ने अरबपतियों का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों का कर्ज कभी माफ नहीं हो सकता। कांग्रेस की सरकार में किसानों का 72 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ हुआ था।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined