
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 13 अक्टूबर 2026 को अपने सरकारी आवास 5 सुनहरी मार्ग पर विपक्षी नेताओं के लिए एक चाय पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में विपक्ष ने वोट चोरी और मोदी-शाह-ज्ञानेश कुमार की तिकड़ी के खिलाफ अपने अभियान को धार देने के मुद्दे पर चर्चा की। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिस तरह जंतर मंतर से प्रदर्शनस्थल का दर्जा छीना गया है, विपक्ष इसे चुनौती देगा। लोकतंत्र को मोदी-शाह इतनी आसानी से कुचल नहीं सकते। नेता विपक्ष ने कहा कि 'आने वाले दिनों में भी सड़कों पर इंडिया गठबंधन की एकजुटता दिखेगी और विपक्ष मोदी सत्ता को चकमा देता रहेगा।' विपक्ष की मीटिंग के मायने समझने के लिए नवजीवन ने विश्वदीपक के साथ चर्चा की, देखिए यह खास वीडियो
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए