
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गलवान में चीन के साथ संघर्ष का मुद्दा उठाया। नेता विपक्ष ने कैरेवान मैगजीन में पूर्व आर्मी चीफ मनोज नवरणे की अप्रकाशित किताब के हवाले से पब्लिश जानकारियों की बात करते हुए प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री से सवाल करना चाहा। मगर लोकसभा स्पीकर, गृह मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने नियम-कायदों की बात करते हुए नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया। लोकसभा स्पीकर लगातार नियमों की दुहाई देते रहे कि नेता विपक्ष किसी अप्रकाशित किताब के अंशों का सदन में जिक्र नहीं कर सकते। इस मुद्दे पर विपक्ष की ओर से तमाम सांसदों ने स्पीकर को नियम कानून गिनाए लेकिन हंगामे के बीच स्पीकर ने नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया, और सदन की कार्यवाही शाम 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। देखिए यह वीडियो जिसमें चीन के साथ संघर्ष के मुद्दे पर राहुल गांधी के जिक्र के साथ पूरी कार्यवाही हंगामेदार रही..
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined