
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर नाम के ऐलान के बाद शिवराज सिंह चौहान के खेमे में मायूसी छा गई है। मोहन सिंह यादव को सीएम घोषित करने के बाद शिवराज सिंह चौहान के समर्थक भावुक हो गए हैं। कुछ समर्थकों के तो आंसू निकल पड़े हैं। ऐसा ही एक वीडियो भोपाल से सामने आया है। भोपाल से सामने आए वीडियो में दो महिलाएं शिवराज से मिलकर फूट-फूटकर रोती नंजर आ रही हैं।
वीडियो में शिवराज सिंह चौहान से मिलकर दो महिलाएं रोती हुई नजर आ रही हैं। यह महिलाएं शिवराज सिंह से कह रही हैं कि भैया हमने तो आपको वोट दिया और आपको चुना, लेकिन आपको सीएम नहीं बनाया गया। महिलाएं कह रही हैं कि भैया हम आपको कभी भी नहीं छोड़ेंगे। महिलाओं को रोता देख शिवराज भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं भी आप लोगों को नहीं छोड़ूंगा, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं भी यहीं रहूंगा। नीचे दिए गए लिंक में आप पूरा वीडियो देख सकते हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined