
संसद भवन से केंद्रीय निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक इंडिया गठबंधन के मार्च के बाद नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार को सीधी चेतावनी दी। नेता विपक्ष ने कहा कि "इन्होंने देश के साथ जो किया है, वह देशद्रोह है... कोई बचेगा नहीं।" इससे पहले इंडिया अलायंस की 20 से ज्यादा पार्टियों ने वोट चोरी के खिलाफ बड़ा मार्च निकाला। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी सहित ज्यादातर बड़े नेता शामिल हुए वोट चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद की। देखिए इंडिया अलायंस के मार्च का आँखों देखा हाल -