
दिल्ली दमकल विभाग के मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि करोलबाग के अर्पित पैलेस होटल से सुबह 4.30 बजे फोन से आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए