
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अचानक लैंडस्लाइड होने से एक जीप नाले में गिर गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हादसे में फंसने के दौरान ही ड्राइवर ने किसी तरह से अपनी जान बचाने में कामयाब हो पाया।
गाड़ी के नाले में बहने से इसके मालिक लाखों का नुकसान हुआ है। खबरों के मुताबिक, लैंडस्लाइड में गाड़ी मलबे में फंस गया था और ड्राइवर ने इससे बाहर निकलकर जान बचाई। वहीं गाड़ी को मलबे से निकालने के लिए जेसीबी को बुलाया गया था। लेकिन इससे पहले की जेसीबी वाहन को मलबे से बाहर निकालती गाड़ी पानी में बहकर नाले में जा गिरा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए