
कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी ने आज कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर बाकायदा अपना कार्यभार संभाल लिया। महासचिव बनने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि राहुल गांधी ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि वह उत्तर प्रदेश की जनता की शुक्रगुजार हैं। इसी के साथ उन्होंने औपचारिक तौर पर पदभार ग्रहण करते हुए मुलाकातों का सिलसिला भी शुरू कर दिया।
गौरतलब है कि 23 जनवरी को प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाने का ऐलान किया गया था। मंगलवार को दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में उन्हें कमरा अलॉट किया गया था। यह वही कमरा है, जिसमें राहुल गांधी दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले काम किया करते थे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 06 Feb 2019, 6:19 PM IST