SIR पर CEC ज्ञानेश कुमार से सवालों पर यूथ कांग्रेस की बैरिकेडिंग, दिल्ली पुलिस का शर्मनाक रवैया
पिछले एक वर्ष के दौरान चुनाव आयोग ने पूरे देश में एसआईआर के जरिये 13 करोड़ से ज्यादा वोटर्स को मतदाता सूची से बाहर कर दिया है। इस बीच एसआईआर पर चुनाव आयोग में ही मतभेद के खुलासे पर कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है।
By नवजीवन डेस्क
SIR पर CEC ज्ञानेश कुमार से सवालों पर यूथ कांग्रेस की बैरिकेडिंग, दिल्ली पुलिस का शर्मनाक रवैया फोटोः नवजीवन
दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। दरअसल पिछले एक वर्ष के दौरान चुनाव आयोग ने पूरे देश में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन कराया है, इस प्रक्रिया के दौरान 13 करोड़ से ज्यादा वोटर्स को मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है। इस बीच इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट में खुलासा किया है कि ज्ञानेश कुमार के समकक्ष दो चुनाव आयुक्त (एसएस संधू और विवेक जोशी) ने पिछले 10 महीने में 14 बार एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े मसलों पर सवाल किया, लेकिन उनकी चिंताओं को दरकिनार कर दिया गया। इस खुलासे के बाद कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस ने हल्ला बोला
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए